{"_id":"60c1f23e8ebc3e283061f4f7","slug":"happiness-of-marriage-turned-into-mourning-elder-father-of-the-bride-died-when-wedding-procession-was-goin-on-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदली: दरवाजे पर सजी थी बरात, तभी दुल्हन के बड़े पिता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियां मातम में बदली: दरवाजे पर सजी थी बरात, तभी दुल्हन के बड़े पिता का निधन
Thu, 10 Jun 2021 04:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Jun 2021 04:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र एक गांव में बीती रात शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी के रस्म के बीच दुल्हन के बड़े पिता की मौत की मौत हो गई। एकबारगी शादी टालने का निर्णय लिया गया। लेकिन परिवार के बड़े बुजुर्गों ने हालात संभालते हुए किसी तरह विवाह की रस्में पूरा कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दरवाजे पर बरात सज रही थी। खुशी में हर कोई झूम रहा था। इस बीच अचानक दुल्हन के बड़े पिता की मौत ने पूरा माहौल ही बदल दिया। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के इटहां गांव का है। मौजूद लोगों ने हालात संभालते हुए किसी तरह विवाह की रस्में पूरा कराई। गमगीन माहौल में बेटी की विदाई की गई।
विज्ञापन
इटहां गांव निवासी छोटेलाल कनौजिया की बेटी कोमल की शादी के लिए बुधवार की रात सुल्तानपुर के कादीपुर से बरात आई थी। सभी बराती जलपान के बाद द्वारपूजा में शामिल हुए। बैंड बाजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान कोमल के बड़े पिता बृजराज कनौजिया (80) ने दम तोड़ दिया। रेलवे से सेवानिवृत्त बृजराज पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
प्रयागराज से उनका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। एकबारगी शादी टालने का निर्णय लिया गया। बाद में परिवार के बड़े बुजुर्गों ने स्थिति संभाली। बरात में शामिल केराकत विधायक दिनेश चौधरी और कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र ने भी परिजनों से वार्ता के बाद स्थिति को सामान्य बनाते हुए विवाह की रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन