फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GST number is the honor of the merchant

जीएसटी नंबर व्यापारी के सम्मान का है प्रतीक

Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
GST number is the honor of the merchant
शहर स्थित एक हॉल में वाणिज्यकर विभाग द्वारा जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित मेगा से? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के किला स्थित डीडी प्लैक्स में मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पंजीयन एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी पंजीयन के लाभ और मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना नि:शुल्क प्राप्त होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-एक वाणिज्य कर वाराणसी प्रदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर रेनू कुमारी रही। असिस्टेंट कमिश्नर मनीष कुमार राय ने जीएसटी पंजीयन से होने वाले लाभों और उसके पंजीयन ग्रहण करने पर 10 लाख का मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना नि:शुल्क प्राप्त होने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आधार व्यक्ति की व्यक्तिगत पहचान है। उसी प्रकार जीएसटी नंबर व्यापारिक परिवेश में व्यापारी के सम्मान का प्रतीक है। जीएसटी में समस्त कार्य आनलाईन घर बैठे संपादित किया जा सकता है। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी का राष्ट्र एवं राज्य के विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वाराणसी से आए अधिकारी अमित पाठक और पीपी सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। मौके पर व्यापारियों की तरफ से दिनेश कुमार टंडन, इंद्रभान सिंह, सुभाष चंद्र अग्रहरि, मो. आरिफ सहित अधिवक्ताओं की ओर से विरेंद्र सिंह, विजय शंकर पांडेय ने सेमीनार को संबोधित किया। संचालन केके पांडेय व एके सिंह डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विपिन सोनकर, मनीष कुमार, शशि कुमार, रंजन विजय रत्न, वाणिज्य कर अधिकारी वनिका सिंह एवं अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed