{"_id":"5ec76b838ebc3e907664b7fa","slug":"graph-of-corona-growing-rapidly-in-jaunpur-26-migrants-found-positive-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, एक परिवार के चार लोगों सहित 43 प्रवासी मिले पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, एक परिवार के चार लोगों सहित 43 प्रवासी मिले पॉजिटिव
Sat, 23 May 2020 01:38 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 23 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में कोरोना महमारी का खतरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर और जौनपुर में 50 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को जौनपुर में एक ही परिवार के चार लोगों और दो सगे भाई सहित 43 प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सबसे ज्यादा छह मरीज केराकत ब्लाक के हैं। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि सभी को मीरपुुर में बनाए गए एल-1 श्रेणी के अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। ये सभी देश के विभिन्न महानगरों से आए प्रवासी हैं। इसमे जनपद के मड़ियाहूं ब्लॉक के दो, मुंगराबादशाहपुर, करंजाकला, बदलापुर क्रमश: एक-एक, जलालपुर छह, शाहगंज ब्लाक के गांव दो, केराकत पांच, मछलीशहर दो और जिला अस्पताल में आइसोलेट किये गये 8 संदिग्ध शामिल हैं। सभी संदिग्धों के सैंपल 15 मई जांच के लिए बीएचयू लैब में जांच के लिए भेजे गये थे। अब जौनपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है जिसमें से दो की मौत और ग्यारह व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन