फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Granddaughter and grandmother died due to snakebite in jaunpur attacked legs while sleeping on cot

सर्पदंश से पोती और दादी की मौत: चारपाई पर सोते वक्त पैर पर किया हमला, एक-एक कर दोनों ने गंवा दी जान; कोहराम

Sun, 07 Sep 2025 12:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में सांप के डंसने से दादी और पोती की माैत हो गई। दोनों को पहले उल्टी हुई, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पहले पोती फिर दादी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Granddaughter and grandmother died due to snakebite in jaunpur attacked legs while sleeping on cot
परिवार में विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव में सर्पदंश से पोती के बाद दादी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही चारपाई पर दोनों सो रही थी। जहां शुक्रवार की रात सर्प ने डंस लिया था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद मैना देवी (62) अपनी पोती अंशिका (7) के साथ घर के एक कमरे में चारपाई पर सो रही थी। कमरे का प्लास्टर अभी नहीं हुआ था। परिवार के लोगों के मुताबिक भोर में सर्प ने दोनों के पैर में डंस लिया।
विज्ञापन


पोती को उल्टी शुरू हो गई। जबकि बगल में सो रही दादी की भी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचे। जहां उपचार के दौरान अंशिका की मौत हो गई। वहीं, चिकित्सकों ने मैना देवी को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। लेकिन, देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार संदीप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सर्पदंश से पोती के बाद दादी की भी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed