फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   gram pradhan and supporters clashed with police in from police station two villages covered by police force in jaunpur

जौनपुर: थाने के सामने ग्राम प्रधान और समर्थकों की पुलिस हाथापाई, एक सिपाही घायल, पांच गिरफ्तार, दो गांवों को पुलिस ने घेरा

Thu, 29 Jul 2021 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Jul 2021 01:22 PM IST
सार

जौनपुर जिले के भगतौली गांव के प्रधान और बलरामपुर के प्रधान समर्थकों के साथ चंदवक थाने पहुंच गए। जहां पुलिस से मारपीट हो गई। अब पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है, वहां कई फरार चल रहे हैं। साथ ही दोनों गांवों को पुलिस ने घेर लिया है।

विज्ञापन
gram pradhan and supporters clashed with police in from police station two villages covered by police force in jaunpur
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस और कुछ लोगों के बीच बुधवार की रात थाने के गेट पर मारपीट हो गई। इस दौरान एक सिपाही चोटिल हो गया। जबकि मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


चंदवक थाने पुलिस के अनुसार, सूचना मिली की बुधवार रात करीब डेढ़ बजे भगतौली में लूट हो गई है। आरोप है कि डायल-112 को सूचना देने वाला अभिषेक शराब के नशे में था। पूछताछ में सूचना फर्जी निकली। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने एक पुलिसकर्मी पर हाथ चला दिया।
विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़ कर थाने की ओर चल दी। अभी थाने गेट पर पहुंची ही थी कि वहां रामजानकी मंदिर के पास ग्राम प्रधान राकेश सिंह गुड्डू और ग्राम प्रधान बलरामपुर सुभाष यादव आ गए। इस दौरान पुलिस वाले व प्रधान की ओर से आए लोगों में दोबारा मारपीट हो गई। वहीं, थानाध्यक्ष शिवप्रसाद पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह, चौकी इंचार्ज बजरंग नगर जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि बाकी तीन लोग फरार हो गए। इसके थोड़ी ही देर बाद कोतवाल केराकत समेत अन्य पुलिस वाले पहुंच गए। फोर्स ने भगतौली व बलरामपुर गांव को घेर लिया। अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed