फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government to bring uniform civil code rules- Swami Ram Vilas Vedanti

सरकार समान नागरिक संहिता का लाने वाली है नियम- स्वामी रामविलास वेदांती

Thu, 21 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government to bring uniform civil code rules- Swami Ram Vilas Vedanti
े6- सुजानगंज के प्रणावम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों के ? - फोटो : JAUNPUR
समान नागरिक संहिता लागू करेगी सरकार: वेदांती
विज्ञापन

20 मेधावी बच्चों को पदक देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानगंज। पूर्व सांसद एवं रामजन्म भूमि न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती ने कहा कि राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है। इसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अब केंद्र सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता संबंधी कानून लाएगी। वे बुधवार को प्रणावम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर की वर्षों की लड़ाई को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने समाप्त कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले कि प्रशंसा दुनिया भर में की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी भारतीयों को बराबर का हक मिले। जिसके लिए उन्होंने कई नियम-कानून में बदलाव किए हैं। मुसलमान महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को आजादी मिली है। अब मोदी सरकार समान नागरिक संहिता पर काम कर रही है। जल्द ही इसे कानूनी जामा पहनाया जाएगा। इससे सभी धर्म जाति के लोगों को समान अधिकार प्राप्त हो जाएगा । बच्चों को प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के छात्रों ने हमेशा देश में नाम रौशन किया है। आज चाहे जिस देश की बात की जाए। हर देश में हमारे देश का कोई न कोई व्यक्ति उच्च पद को सुशोभित कर रहा है । दुनिया का महान वैज्ञानिकों की सूची में भी भारतीयों का ही वर्चस्व है। इस मैके पर 20 अव्वल मेधावी विद्यार्थियों को बच्चों को पदक प्रदान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता झल्लू राम पटेल ने की। प्रबंधक प्रमोद सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुलदीप पांडेय, अभय सिंह, सुनीता, वंदना, सरोज आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed