फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government is ignoring employee interests

सरकार कर्मचारी हितों की कर रही अनदेखी

Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government is ignoring employee interests
कलेक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करती महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ की महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। महिला आंगबाडी कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया। संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि कोरोना काल में मेहनत करने के बाद भी 62 वर्ष पूरा किए बिना सेवा समाप्त कर दिया गया। कोई सहायता राशि भी नहीं दी गई। सरकार हमारे हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। प्रमोशन प्रक्रिया में इतनी तेजी नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के खिलाफ लडाई जारी रखेंगे। शशिकला यादव, सुनीता प्रजापति व चंद्रकला ने कहा कि इस उम्र में सरकार को पेंशन देना चाहिए था। लेकिन बिना कोई फंड दिए खाली हाथ सेवा समाप्त कर रही है। इस उम्र में कर्मचारी कहां जाएंगे। बिधवा महिलाएँ इस उम्र में किस काम की तलाश करेंगे। धरना सभा में नीलम, बेबी जायसवाल, मालती देवी, तारा देवी, सुरेश प्रजापति, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed