फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Goods train malfunction due to hanging of electric wire

बिजली का तार लटकने से मालगाड़ी में आई खराबी

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Goods train malfunction due to hanging of electric wire
जौनपुर-जफराबाद के बीच बिजली का तार लटकने से मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते मालगाड़ी शनिवार को अपराह्न एक से दो बजे तक खड़ी रही। तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। तीनों को जौनपुर और जफराबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

जफराबाद स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जफराबाद स्टेशन के पश्चिम में जफराबाद-जौनपुर के बीच बिजली का तार काफी नीचे लटक गया। तार जौनपुर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी से टकराने से ट्रेन का पैंटो टूट गया। मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गई। इसके चलते अपराह्न एक से दो बजे तक जफराबाद रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। इस दौरान पटना से कोटा जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस तथा छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गोदान एक्सप्रेस जौनपुर जंक्शन पर खड़ी रही। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस जफराबाद स्टेशन पर खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद टेक्निकल फाल्ट दूर की गई। इसके बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed