फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl Student remained closed for one and a half hours in Composite School in jaunpur teacher left

स्कूल में डेढ़ घंटे बंद रही छात्रा: क्लासरूम में सो गई थी, शिक्षक ताला लगाकर चले गए, ग्रामीणों ने निकाला

Fri, 10 Feb 2023 08:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 08:49 PM IST
सार

जौनपुर के फत्तूपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को कक्षा एक की छात्रा को शिक्षक में स्कूल में ही बंद करके चले गए। 

विज्ञापन
Girl Student remained closed for one and a half hours in Composite School in jaunpur teacher left
कक्षा में बंद छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के फत्तूपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को कक्षा एक की छात्रा को शिक्षक में स्कूल में ही बंद करके चले गए। करीब डेढ़ घंटे तक वह स्कूल में बंद रही। उसके रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दरावाजा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।

विज्ञापन


शिक्षकों की इस लापरवाही से परिजन और ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बीएसए ने जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कहा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फत्तूपुर गांव निवासी जगदीश का एक पुत्र और एक पुत्री पास के ही कंपोजिट विद्यालय में पढ़ते हैं। उनके साथ अक्सर जगदीश की छोटी बेटी प्रियंका (5) भी स्कूल में जाती है। शुक्रवार की सुबह भाई-बहन के साथ प्रियंका स्कूल गई और जिस कक्षा में बैठती थी वहीं बैठी। इस दौरान उसे नींद आ गई और सो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को सामने देख सबने ली राहत की सांस

करीब तीन बजे छुट्टी हुई तो सभी बच्चे स्कूल से घर चले गए। प्रियंका के भाई-बहन भी घर चले गए। इसके बाद शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में ताला बंद कर निकल गए। इधर, जब प्रियंका घर नहीं आई तो  मां ने बच्चों से उसके बारे में पूछा। पता चला कि वह तो स्कूल से आई ही नहीं। किसी अनहोनी की आशंका में खोजबीन शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे के बाद प्रियंका स्कूल की तरफ से आ रही थी। उसे देख मां सहित अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।

मां नीलम ने बताया कि बच्ची कक्ष के अंदर से ही रो रही थी तो आस-पास के लोग सुनकर पहुंचे। वहां दरवाजे को तोड़ा गया और उसे बाहर निकाला गया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर को जांच के लिए कहा गया है। उनसे आख्या लेकर लापरवाही शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed