{"_id":"5ded48e88ebc3e1c096525cf","slug":"girl-beaten-up-for-resisting-molestation-jaunpur-news-vns498746326","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई से युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई से युवती घायल
विज्ञापन
- गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई युवती से मनबढ़ ने छेड़खानी की कोशिश की। विरोध पर उसकी जमकर पिटाई की। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट व दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
गांव निवासी युवती शनिवार की रात खेत की ओर गई थी। घर से कुछ दूरी पर गांव का ही एक युवक उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी लाठी-डंडे और लात-घूसे से उसकी पिटाई की। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने गौराबादशाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। युवती को जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
---
लड़की भगाने के आरोप में केस दर्ज
सुईथाकला। सरपतहां थाना अंतर्गत एक गांव में किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि एक पूर्व प्रधान की सह पर गांव का ही युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।