फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghats will sparkle like the banks of Lucknow Gomti

लखनऊ गोमती किनारे जैसे जगमगाएंगे घाट

Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ghats will sparkle like the banks of Lucknow Gomti
लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की तर्ज पर अब शहर में भी घाटों का सुंदरीकरण कराने की योजना तैयार है। हालांकि नदी में चल रहा काम दो बार ठप हो चुका है। लेकिन अब फिर गोमती नदी का पानी सामान्य हो रहा है। जिसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर नदी में फिर से काम फिर से तेजी से शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर के मध्य से गुजरी गोमती नदी के घाटों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव कई वर्षों से तैयार किया जा रहा था। जुलाई माह के अंत तक काम भी शुरू करा दिया गया। इस प्रोजेक्ट को लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए शासन ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन-नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 8.05 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है, जिसके तहत सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते हुए बजरंग घाट तक 650 मीटर के दायरे में रीवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य होना है। लेकिन, अगस्त माह में गोमती नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके कारण यह पूरा प्रोजेक्ट पानी में डूब गया था। इससे कारण काम बंद करना पड़ा। नदी का पानी सामान्य हुआ तो काम शुरू हुआ। लेकिन, सितंबर माह में फिर गोमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा और पूरा प्रोजेक्ट पानी में डूब गया। वहीं, कार्यदायी संस्था ईआईएल के सीनियर मैनेजर तनवरी जहीर बताते हैं गोमती नदी के अंदर का काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। हालांकि हमारा काम चल रहा है। इस समय सरिया तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

---
प्रोजेक्ट पूरा होने पर अलग दिखेगा नजारा
जौनपुर। घाट डेवलपमेंट काम पूरा होने में अभी करीब एक साल का समय लगेगा। लेकिन, काम पूरा होने पर यहां का नजारा अलग होगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि घाट डेवलपमेंट कार्य में कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके तहत घाट के किनारे हरियाली और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। शौचालय और चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। साथ ही पाथ वे का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed