फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Get inspired by Swami Vivekananda Youth

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा

Wed, 13 Jan 2016 12:32 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 13 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Get inspired by Swami Vivekananda Youth
स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह गोष्ठी और बैठक का आयोजन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय में स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई गई। पूर्व कुलपति एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. डीडी दुबे ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


 कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनकी प्रेरणा से ही जमशेद टाटा ने विज्ञान संस्थान स्थापित किया। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. एचसी पुरोहित, अजय मिश्र, रश्मि, रुकैया ने भी विचार रखे। संचालन डा. विधुतमल एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. अविनाश पाथर्डीकर ने  किया। इस अवसर पर डा. मनोज मिश्र,  डा, आशुतोष सिंह, डा. एसपी तिवारी,

डा. आलोक  सिंह, डा. सुशील कुमार, डा. अालोक गुप्ता, डा. अलोक दास, अंशुमान, डा. राहुल सिंह, परमेंन्द्र विक्र्तम सिंह  आदि मौजूद रहे।

टीडी महिला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके  आदर्शो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इससे पहले उन्होंने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गिरीश चंद्र सिंह, डा. माधुरी सिंह, डा. अजय दुबे ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उधर, कॉलेज के एनएसएस छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध कराया।

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

 इस मौके पर मानिक चंद सेठ, राम सिंह मौर्य, उमाशंकर प्रजापति, रामकृष्ण, सुधांशु सिंह, अनुपमा राय, राजेश श्रीवास्तव, राजवीर दुर्गवंशी, धर्मपाल चौधरी, रंजना सिंह, आशीष गुप्त, रत्नेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संचालन पंकज मिश्र ने किया।

होली चाइल्ड एकेडमी में प्रधानाचार्य नीलम सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन दिव्यांशी ने किया।

एकल विद्यालय अभियान के तहत मंगलवार को टीडी कॉलेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संभाग प्रमुख राघवेंद्र शैनी, वेद प्रकाश, सतिराम मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।

सतीश चंद, राम जानकी, धर्मेद्र, मिठाईलाल, मुरलीधर, रमाशंकर, कामता प्रसाद, अवधेश कुमार, छोटेलाल, राजेश कुमार मौजूद थे।

नेहरू युवा केंद्र की ओर से माडर्न चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में आशुतोेष सिंह और मान बहादुर सिंह मौजूद थे। अध्यक्षता हेंमेंद्र सिंह ने आयोजित किया। 

रामकिशुन महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।


इस मौके पर डा. अरविंद उपाध्या. अर्चना. गोल्डी, प्रीति आदि मौजूद थीं। विहिप ने सुंदरनगर स्थित कार्यालय पर समारोह आयोजित किया। जिसमें विहिप के जिला संगठन मंत्री मनोज ने संबोधित किया।

अध्यक्षता रवींद्र द्विवेदी ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री राकश श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, रामचंदन, कुंवर सिंह, संजय पटेल, नितेश तिंवारी, अरविंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed