फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Get CC TV cameras installed in merchant shops

व्यापारी दुकानों में लगवाएं सीसी टीवी कैमरा

Mon, 09 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Get CC TV cameras installed in merchant shops
मछलीशहर। स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर सेठ के आवास पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसी टीवी कैमरा लगवाने पर बल दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ है। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कोतवाल ने कहा कि व्यापारी सबसे पहले अपने प्रतिष्ठानों में सीसी टीवी कैमरा लगवा लें ताकि उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस भी कुछ सहयोग कर सके। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि ने व्यापारिओं की समस्याओ से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिसे पर कोतवाल ने आश्वस्त किया किसी भी तरह की समस्या हो हमें फोन पर सूचित करें पुलिस आपके सहयोग के लिए मौके पर तैनात मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी को ज्यादा रुपये लेकर बैंक जाने में रास्ते में भय महसूस हो तो वो पुलिस कि मदद ले सकता है। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने कहा कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुवा है। करोना को लेकर लोग लापरवाही ना करें। सभी लोग मास्क एवं अपने दुकान में आने वाले ग्राहकों को पहले सेनिटाइज करें उसके बाद ही दुकान पर आने दें। बाइक पर तीन लोग न चलें। इस अवसर पर राजेश अग्रहरि, किशन सोनी, लाल उपाध्याय, संतोष जायसवाल, युवा व्यापार अध्यक्ष अजमल सिद्दीकी, विनीत सोनी, हरिओम उमरवैश्य, खजांची गुप्ता, नसीम अहमद, आनंद सोनी आदि उपस्तिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed