{"_id":"68190995431277de1f08eef4","slug":"gaushala-will-be-built-with-160-crores-budget-released-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-133816-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 1.60 करोड़ से बनेगी गोशाला, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 1.60 करोड़ से बनेगी गोशाला, बजट जारी
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के धौरहरा गांव में 300 गोवंशों की क्षमता का कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 60 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गोशाला का निर्माण होने के बाद यहां के किसानों को छुट्टा पशुओं से फसलों के बचाव में राहत मिलेगी।जिले में 103 गोशाला संचालित है। इनमें करीब 12400 से अधिक गोवंश रखे गए हैं। इसके अलावा अभी बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़कों से लेकर किसानों के खेतों तक घूमते देखे जा रहे हैं। ऐसे में इन पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान रातभर जाग कर फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
इसके मद्देनजर मुंगराबादशाहपुर के धौरहरा गांव में गोशाला निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के प्रस्ताव पर शासन की ओर से एक करोड़ 60 लाख की बजट जारी कर दिया गया है। गोशालाओं में शेड, विद्युतीकरण, भूसा भंडार गृह, पानी के लिए ट्यूबवेल और हरियाली के लिए तरह-तरह के पौधे भी लगाए जाएंगे।
गोशाला निर्माण के लिए शासन से एक करोड़ 60 लाख रुपये जारी कर दिए गए। कार्य की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। गोशाला बन जाने के बाद किसानों की फसलें सुरक्षित हो सकेंगी। - सीमा द्विवेदी, राज्यसभा सांसद।