फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gang rape with a girl who went to pick up matches

माचिस लेने गई कशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 21 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with a girl who went to pick up matches
मीरगंज थाना के एक गांव में माचिस लेने जा रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 26 जुलाई को हुई इस घटना को किशोरी ने अबतक इसलिए छिपाए रखा क्योंकि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने जुबान खोली तो अंजाम बुरा होगा। शुक्रवार को पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 26 जुलाई की रात आठ बजे उनकी बेटी माचिस लेने दुकान पर जा रही थी। रास्ते में एक आटा चक्की के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और आटा चक्की वाले कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर इस घटना के बारे में उसने किसी से कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। धमकी से सहमी बेटी ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। अब उसे किसी तरह हिम्मत हुई तो शुक्रवार को घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़ित किशोरी को लेकर मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं मे मुकदमा दर्ज करके किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मीरगंज राणाप्रताप यादव ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चिकित्सक परीक्षण के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed