फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   From today the names of heroes, brave sons and freedom fighters will be searched

आज से खोजे जाएंगे वीरांगनाओं, वीर सपूतों व स्वतंता सेनानियों के नाम

Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
From today the names of heroes, brave sons and freedom fighters will be searched
मछलीशहर। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वीरांगनाओं, वीर क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतोंप, शहीदों और ऐसे राष्ट्रभक्त जो देश को आजाद कराने में भूमिका निभाई थी, लेकिन उनका कहीं भी इतिहास में उल्लेख नहीं है। ऐसे लोगों को याद करने के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उक्त जानकारी अमृत महोत्सव समिति के मछलीशहर जनपद के जिला संयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को यह ज्ञात होना चाहिए कि अपने देश को स्वाधीन कराने के लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़ी गई है। अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर 19 नवंबर से लेकर के 16 दिसंबर तक विजय दिवस कार्यकम गांव -गांव में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा ,शोभा यात्रा, झांकी, प्रभात फेरी आदि कार्यक्रम जन जागरण के लिए आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर परअमृत महोत्सव के सदस्य डॉ. सुशील मिश्रा, धर्मेंद्र पटवा, डॉक्टर गीता यादव ,शिरीष गुप्ता, क्षमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed