फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   From today onwards, 60 years old will get vaccine, age certificate is mandatory

आज से 60 वर्ष वालों को लगेगा टीका, उम्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य

Sun, 28 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
From today onwards, 60 years old will get vaccine, age certificate is mandatory
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए अब आम लोगों के टीकाकरण की बारी आ गई है। एक मार्च से 60 वर्ष की आयु वालों से इसकी शुरुआत होगी। पहले दिन जिला पुरुष अस्पताल और लीलावती महिला अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। दोनों केंद्रों पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। साठ वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकेगा। बस उन्हें आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बाद में इसे अन्य केंद्रों पर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स के रुप में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, विकास और नगर निकायों के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। अब एक मार्च से शुरू हो रहे तीसरे चरण में आम लोगों को मौका दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस चरण में सिर्फ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले ही शामिल होंगे। उन्हें अपना उम्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे लोगों से टीकाकरण का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले दिन सिर्फ दो सौ लोगों के ही टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके बाद अन्य केंद्रों पर भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed