फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraudster withdrew money from bank account

जालसाज ने बैंक खाते से निकाल लिए रुपये

Mon, 30 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fraudster withdrew money from bank account
खुद को संचार कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक शख्स ने ऑफर देकर एक युवक के बैंक खाते से 18 हजार 700 रुपये निकाल लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में रारी कला गांव निवासी अमित चौहान ने कहा है कि उनका बैंक खाता यूबीआई की धनियामऊ शाखा में है। 28 अगस्त को उनके मोबाइल पर फोन आया कि संचार कंपनी की ओर से आफर आया था, जिसके तहत कॉल करने वाले ने कहा कि आपको 4,989 रुपये मिलेंगे। यह रकम बैंक खाते में क्रेडिट करने के लिए मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा, उसे बताना होगा। झांसे में आकर उन्होंने ओटीपी बता दिया। थोड़ी ही देर में मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 18,700 रुपये निकल गए। मैसेज आते ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोप है कि जिस नंबर से फोन आया था उस पर फोन करने पर पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed