{"_id":"62b5e9a56eec1057ac63abae","slug":"fourth-death-cylinder-fire-case-one-critical-treatment-going-trauma-center-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : सिलिंडर से लगी आग में झुलसे बालक की भी मौत अब तक चार लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : सिलिंडर से लगी आग में झुलसे बालक की भी मौत अब तक चार लोगों की गई जान
Fri, 24 Jun 2022 10:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:13 PM IST
सार
मृतकों के घर में कोहराम, एक दिन पहले केवटली डेल्हूपुर गांव में हुई थी घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में बृहस्पतिवार की अल सुबह रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग मामले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती पिता-पुत्र में पुत्र की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में रसोई गैस में लगी आग से झुलसे युवराज (3) की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जबकि उसके पिता अखिलेश विश्वकर्मा (30) की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना में अखिलेश की पत्नी नीलम (28) और बेटे शिवांश (5) तथा बड़े भाई सुरेश (32) की मौत हो चुकी है।

चाय बनाते समय सिलिंडर में रिसाव से लगी थी आग
महराजगंज। गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई थी। परिवार के लोगों के मुताबिक अखिलेश विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की अल सुबह अपनी पत्नी नीलम से चाय बनाने के लिए कहा था। इसके बाद उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस से गैस चूल्हा जलाया अचानक सिलिंडर में आग लग गई थी। घटना में एक परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। इसमें चार की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।