फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fourth death cylinder fire case, one critical, treatment going Trauma Center Varanasi

जौनपुर : सिलिंडर से लगी आग में झुलसे बालक की भी मौत अब तक चार लोगों की गई जान

Fri, 24 Jun 2022 10:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Jun 2022 10:13 PM IST
सार

मृतकों के घर में कोहराम, एक दिन पहले केवटली डेल्हूपुर गांव में हुई थी घटना

विज्ञापन
Fourth death cylinder fire case, one critical, treatment going Trauma Center Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में बृहस्पतिवार की अल सुबह रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग मामले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती पिता-पुत्र में पुत्र की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में रसोई गैस में लगी आग से झुलसे युवराज (3) की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जबकि उसके पिता अखिलेश विश्वकर्मा (30) की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना में अखिलेश की पत्नी नीलम (28) और बेटे शिवांश (5) तथा बड़े भाई सुरेश (32) की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


 

चाय बनाते समय सिलिंडर में रिसाव से लगी थी आग
महराजगंज। गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई थी। परिवार के लोगों के मुताबिक अखिलेश विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की अल सुबह अपनी पत्नी  नीलम से चाय बनाने के लिए कहा था। इसके बाद उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस से गैस चूल्हा जलाया अचानक सिलिंडर में आग लग गई थी। घटना में एक परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। इसमें चार की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed