फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four were shot for stopping them from drinking ganja near the temple

मंदिर के पास गांजा पीने से रोकने पर चार को मारी गोली

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four were shot for stopping them from drinking ganja near the temple
सिकरारा। थाना क्षेत्र के मसीदा गांव के डीहबाबा मंदिर के पास गांजा पीने का विरोध करने पर मंगलवार की सुबह मनबढ़ों ने चार लोगों को गोली मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल से बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

मसीदा गांव के डीह बाबा मंदिर के पास पड़ोस के गांव विशुनपुर के कुछ युवक गांजा पीते हैं। नवरात्र में यहां महिलाएं पूजा अर्चना के लिए आ रही हैं। इसको देखते हुए लोगों ने यहां बैठकर गांजा पीने पर नाराजगी जताई। इसे लेकर एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। मंगलवार को उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग जुटे थे। पंचायत में आए एक मनबढ़ की कमर में पिस्टल देखकर गांव के राम नरायन (70) ने आपत्ति जताई। यह उसे नागवार गुजरा और उसने राम नरायन को असलहा सटा दिया। इसी बीच, विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक ने पिस्टल और दूसरे मनबढ़ ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें मसीदा गांव के प्रमोद यादव ( 28) को पेट, विकास यादव (28) और रामनरायन (65) को पैर में गोली लगी। मुकेश(22) की आंख को छूते हुए गोली निकल गई। सभी घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ सदर रणविजय सिंह, एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, एसओ सिकरारा संतोष कुमार राय मौके पर पहुंच गए। गांव में पीएसी व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने पैदल मार्च किया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के पीछे के और कारणों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शुभम यादव, अविरल यादव, अमन यादव, अभिषेक यादव, राहुल, प्रिंस, दुर्गम यादव पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
सिकरारा। थाना क्षेत्र के मसीदा गांव में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। घटना में घायल मुकेश यादव (21) ने बताया कि गांव में डीह बाबा का मंदिर है। वहां गांव की महिलाएं पूजा पाठ करने जाती हैं। मुकेश का आरोप है कि दूसरे गांव के 25-30 लोग गांजा पीने यहां आते हैं। इसका विरोध करने पर महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। इसकी पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं डीह बाबा पर पूजा करने गई थी। उनका आरोप है कि नशेडि़यों ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग किस्म के लोग हैं आरोपी
सिकरारा। मसीदा में फायरिंग में चार लोगों के घायल होने के मामले में गांव निवासी रितेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों पर हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। वे आए दिन मंदिर के पास बैठ कर गांजा-शराब पीते हैं। दर्शन पूजन के लिए आने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के अलावा करीब के लाला बाजार में पुलिस फोर्स भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed