{"_id":"69ebc53dc3ff6d23e60053b0","slug":"four-out-of-18-complaints-were-resolved-in-the-electricity-solution-camp-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-153985-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विद्युत समाधान शिविर में 18 शिकायतों में चार का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विद्युत समाधान शिविर में 18 शिकायतों में चार का निस्तारण
बदलापुर। क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र के आवास पर शुक्रवार को कस्बा स्थित विधायक आवास पर लगे विद्युत समाधान शिविर में तीन उपकेंद्रों के कुल 18 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें विभाग की ओर से सिर्फ चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में सर्वाधिक मामले अधिक बिजली बिल से संबंधित रहे। इनके अलावा पता सुधार करने, भार कम करने, विद्युतीकरण, मीटर लगाने संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि बदलापुर, महराजगंज व सिंगरामऊ के 18 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिविर में स्मार्ट मीटर की जो भ्रांतियां उपभोक्ताओं में व्याप्त हैं, उन्हें समझाकर दूर किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी मजरे में 10 कनेक्शन लेने पर निःशुल्क विद्युतीकरण कराया जाएगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि समय से अपने बिल की अदायगी करें ताकि अच्छी बिजली मिल सके। अगर कोई समस्या आती है तो बिचौलियों के बजाय सीधे विभाग के अधिकारी से संपर्क करें। शिविर में एसीई अनिल पाठक, अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पांडेय, एसडीओ सिंगरामऊ शोएब अंसारी, एसडीओ महराजगंज डीके सिंह, अंबुज तिवारी, उन्नत सिंह, गंगा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।