फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four more arrested in Santosh Verma murder case

संतोष वर्मा हत्याकांड में नामजद चार और गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four more arrested in Santosh Verma murder case
बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारकर हुई संतोष वर्मा की हत्या और दस लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों में से चार और को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। अब तक इस मामले में पुलिस 11 नामजद हत्यारोपियों में से आठ को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी इस मामले में पुलिस को तीन नामजद और कई अज्ञात की भी तलाश है।
विज्ञापन

कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने बुधवार को संतोष वर्मा के घर पर हमला कर मारपीट और फायरिंग की थी। लाठी डंडे के हमले में परिवार के दस लोग घायल हो गए थे, जबकि गोली लगने से संतोष वर्मा (28) की मौत हो गई थी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए सीओ बदलापुर और एएसपी ग्रामीण की निगरानी में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने हत्या में नामजद रत्नाकर उपाध्याय, भैरव उपाध्याय, भाष्कर उपाध्याय, सुमित उपाध्याय को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जबकि ओमप्रकाश उपाध्याय, इंसान उपाध्याय, जगत नारायण उपाध्याय और रमापति उपाध्याय को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। सीओ बदलापुर चोप सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना से गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर अभी भी पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed