फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four days later, relief from sunshine, melting cold

चार दिनों बाद धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली

Sun, 17 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four days later, relief from sunshine, melting cold
पॉलिटेक्निक स्थित लोहिया पार्क में कई दिनों बाद निकली धूप का आनंद लेते लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। चार दिनों से लगातार कोहरा और गलन भरी ठंड से परेशान लोगों को रविवार को धूप खिलने से राहत मिली। सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप होने पर लोगों ने घरों की छत, आंगन और पार्क में परिवार के साथ पहुंच कर धूप का आनंद लिया। हालांकि शाम को फिर से तापमान लुढ़कने से ठंड में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

बीते 13 जनवरी को मौसम में अचानक बदलाव हुआ था। लगातार 22-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा पारा अचानक लुढ़ककर 18 डिग्री पर आ गया था। न्यूनतम तापमान भी 13 से छह डिग्री तक आ गया था। लगातार चार दिनों तक बादल और कोहरे का असर बना रहा। शीतलहर और गलन से लोग ठिठुरते रहे। स्वेटर, जैकेट, टोपी आदि पहनने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार की सुबह भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही था, लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद अचानक बदलाव हुआ। धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। हवाओं की गति भी कम थी। कई दिन से सूर्य के दर्शन को तरस रहे लोग घरों की छत और आंगन में बैठकर धूप सेंकते नजर आए। रविवार की छुट्टी होने के कारण शहर के पार्कों में भी चहल-पहल बनी रही। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित लोहिया पार्क में बड़ी संख्या में बच्चे-महिलाएं मस्ती करते नजर आए। कोई झूला झूल रहा थे तो कोई ढघास में बैठकर धूप का आनंद ले रहा था। मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। सोमवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

---
तिथि: अधिकतम: न्यूनतम
13 जनवरी: 18: 06
14 जनवरी: 19: 07
15 जनवरी: 18: 08
16 जनवरी: 19: 07
17 जनवरी: 19: 08
----
पिछले तीन वर्षों में 17 जनवरी का तापमान:
वर्ष : अधिकतम: न्यूनतम
2020: 21: 14
2019: 20: 08
2018: 20: 06
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed