फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four acres of wheat crop burnt to ashes in fire

अगलगी में चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four acres of wheat crop burnt to ashes in fire
मछलीशहर क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर में अलग-अलग हुई अगलगी की घटनाओं में करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कहीं पंपिंगसेट की मदद से तो कहीं पेड़ की टहनियों से पीटकर आग पर काबू पाया। किसी भी घटना में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

खेतासराय। क्षेत्र के गोरारी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से छह किसानों की ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गोरारी गांव में आबादी के निकट खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल से दोपहर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। लोगों ने पेड़ की टहनियों की मदद से पीट-पीट कर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती छह किसानों की ढाई बीघा में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

सुजानगंज। क्षेत्र के भीलमपुर गांव में दोपहर करीब ढाई बजे अज्ञात कारण से लगी आग से बासुदेव सरोज, रामबचन सरोज, विनोद सरोज, रती पाल सरोज, भारत सरोज की पांच वीघा में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दोपहर में लगी आग से गांव निवासी राजबहादुर सरोज, दयाराम व अंगनू सरोज के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी, लेकिन घंटे भर बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने पंपिंगसेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक संपत्ति राम सरोज, कृपाशंकर सरोज, रमाशंकर, अनुराग, रामजतन, राजबहादुर, वीरेन्द्र, उदल, अजय, दयाराम, रामदुलार, नन्हें के खेत में पककर तैयार चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed