जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षय रोगियों का इलाज कराने पर चर्चा हुई।
कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए सुझाव दिया था। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 26 से 50 वर्ष के 66 लोगों की निगरानी का जिम्मा लिया है। सरकार और अन्य योजनाओं के तहत उनको दवा की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय के शिक्षक उनकी देखभाल और खानपान के व्यवस्था करेंगे। मानिटरिंग कर उन्हें पूर्ण रूप से क्षयमुक्त करने का प्रयास करेंगे। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक श्री वीएन सिंह ने किया। इस योजना के संचालन में प्रो. बीबी तिवारी, प्रो.अजय द्विवेदी प्रो. अविनाश , डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो.एके श्रीवास्तव, प्रो.वंदना राय, प्रो.रामनारायण, प्रो. राजेश शर्मा , प्रो.देवराज सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ.राजकुमार , डॉ.संतोष कुमार, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, बबिता , दीपक सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. संजीव गंगवार आदि उपस्थित रहे।