फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MP Dhananjay Singh questioned in Facebook post case

फेसबुक पोस्ट के मामले में जेल में पूर्व सांसद धनंजय सिंह से हुई पूछताछ,बोले, पीआर एजेंसी चलाती है अकाउंट  

Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Former MP Dhananjay Singh questioned in Facebook post case
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

जिला जेल में बंद जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की खबर अखबार में छपते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मंगलवार को जेल प्रशासन ने धनंजय सिंह से पूछताछ की। उन्होंने सफाई दी कि उनका फेसबुक पेज पीआर एजेंसी के हेड गौतम सिंह लखनऊ से चला रहे हैं। उधर, गौतम ने भी मंगलवार दोपहर में उसी पेज पर एक पोस्ट डालकर पूर्व सांसद की अनुमति से खुद के पेज चलाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


पिछले तीन महीने से जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह के फेसबुक पेज पर 10 मई के बाद सोमवार को पहली बार नई पोस्ट आई थी। दस मई को उन्होंने अपने इसी पेज पर लोगों से कोरोना से सावधान रहने की अपील की थी। उनके जेल जाने के बाद लंबे समय तक इस पेज पर कोई पोस्ट साझा नहीं की गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व सांसद के इसी पेज पर उनकी तरफ से पोस्ट डाली गई कि प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह की कोरोना से मौत के बाद उनके आश्रितों को उनकी तरफ से आर्थिक सहायता दी गई है तो सवाल उठने लगा कि आखिर जेल में बंद धनंजय सिंह की फेसबुक आईडी कहां से और कौन चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार में खबर छपते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जौनपुर जेल प्रशासन से ऊपर के अधिकारियों ने भी पूछताछ की। जेलर राजकुमार का कहना है कि धनंजय सिंह की फेसबुक आईडी से पोस्ट डालने के मामले में उनसे पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में पीआर एजेंसी के हेड गौतम सिंह उनकी फेसबुक आईडी का संचालन करते हैं। बैरक में भी तलाशी ली गई।


कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। उधर, धनंजय सिंह की फेसबुक पेज पर डाली एक पोस्ट में पीआर एजेंसी के हेड गौतम कुमार ने कहा है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह के इस फेसबुक पेज पर जो भी पोस्ट साझा की जाती है वह धनंजय सिंह के दिशा निर्देश पर वह करते हैं। जब से वह जेल में बंद हैं, तब से यह दिशा निर्देश उन्हें धनंजय सिंह के अधिवक्ता के माध्यम से मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed