फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former DGP sued for assault and death threats

Jaunpur News: पूर्व डीजीपी पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा

Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Former DGP sued for assault and death threats
क्षेत्र के तरहठी किल्हापुर गांव में सोमवार की दोपहर ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता और पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के बीच पैमाइश को लेकर विवाद हो गया। प्रधान ने पूर्व डीजीपी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाया। मामले में प्रधान की तहरीर पर पूर्व डीजीपी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


गांव में सोमवार को पैमाइश के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व कर्मी पैमाइश करने पहुंचे। ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता बैठे हुए थे। चंद्रेश भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। इसी दौरान पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व उनके परिवार के लोग पहुंचे। दोनों पक्ष में बातचीत होने लगी। फिर पूर्व डीजीपी और प्रधान में कहासुनी हो गई। प्रधान को पूर्व डीजीपी ने बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। प्रधान का आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पिटाई भी की। इसकी जानकारी प्रधान ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुना और समझा बुझाकर पैमाइश आगे बढ़ाया। पुलिस बल की मौजूदगी में देरशाम तक पैमाइश होती रही। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रस्तावित है। ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव के परिवार से कहासुनी हुई है। पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश हो रही है। ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्त ने कहा कि मुझे अपमानित किया गया है। एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि पूर्व डीजीपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed