फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former block chief injured in road accident also succumbed

सड़क हादसे में घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ सिंह ने भी तोड़ा दम

Thu, 01 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Former block chief injured in road accident also succumbed
केराकत। सुल्तानपुर गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में घायल मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ राम (70) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख के दामाद हेमचंद्र की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की शाम को ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी एवं मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ राम बुधवार को सुबह अपने दामाद हेमचंद्र (50) निवासी खेवसीपुर जलालपुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी पुत्रवधू को विदा कराने जा रहे थे। उनकी गाड़ी अभी केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास देवगांव रोड पर पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार पूर्व प्रमुख समेत सभी छह लोग घायल हो गए थे। सभी को सीएचसी केराकत पहुंचाया गया। गंभीर घायल हेमचंद्र को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आधी रात को पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ राम की भी हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बाद में उनकी भी मौत हो गई। गोमती नदी के बीरमपुर घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़कऊ राम 1995 में मुफ्तीगंज के ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। इसके पहले वह 30 वर्षों तक लगातार ग्राम प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed