बक्शा। बीआरसी सभागार में बीते 16 दिसंबर को लगी आग से हुए क्षति के मामले में जांच करने बृहस्पतिवार को सीओ सदर रणविजय सिंह के साथ फोरेंसिंग टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने सभागार की लंबाई चौड़ाई एवं खिड़कियों की जांच के साथ कुल पांच सैंपल लिए। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जहां सभागार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही बच्चों में वितरित करने के लिए रखा गया जूता, दो सौ कुर्सियां जलकर राख हो गई थी। करीब 40 लाख की क्षति के मामले में जिलाधिकारी व एसपी ने मौका मुआयना किया था। बीएसए प्रवीण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बीआरसी पर पहुँचे फॉरेंसिंक टीम के घनश्याम वर्मा, दूधनाथ सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभागार की लंबाई, खिड़की आदि की मापी पश्चात जले कुल पांच अवशेष की सैम्पूलिंग कर इसे लखनऊ लैब में भेजा जाएगा। इस दौरान एसओ बक्शा अजय कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहें।