फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   for land mesurement disputed has created

सीमांकन के लिए आए कर्मचारियों को खदेड़ा

Fri, 21 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बाईपास के लिए लाइनबाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार को सीमांकन के लिए आए कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। समान रूप से मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
शिवापार गांव में सीमांकन के लिए गुरुवार को 15 की संख्या में कर्मचारी पहुंचे थे। जैसे ही इसकी भनक गांव के किसानों को लगी तो लोगों ने कर्मचारियों को दौड़ा लिया। गांव के किसानों का कहना है कि बगल के ही नेवादा गांव में किसानों को 6.30 लाख  रुपये प्रति विस्वा की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि शिवापार गांव में वैसी ही जमीन का मुआवजा मात्र 2.90 लाख रुपये प्रति विस्वा की दर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मुआवजे में असमानता को लेकर नाराज किसानों ने तमाम उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है। दरअसल रजिस्ट्री विभाग ने नेवादा गांव का सर्किल रेट 6 लाख तीस हजार रूपये और बगल के गांव शिवापार का सर्किल रेट मात्र दो लाख 90 हजार निर्धारित किया है जिसके कारण मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर दोगुने का अंतर आ गया है। इसी बात से किसान नाराज हैं। किसानों का कहना है कि जबतक नेवादा गांव के बराबर उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाएगा तबतक वे सड़क नहीं बननें देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed