फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Foots not reached, shoes imprisoned in warehouses

पांवों तक नहीं पहुंचे, गोदामों में कैद हैं जूते

Fri, 08 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Foots not reached, shoes imprisoned in warehouses
बदलापुर के मोहल्ला क्लास में बिना जूतों के पढाई करते बच्चे। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लगभग आधी सर्दी बीत गई, लेकिन परिषदीय विद्यालय के बच्चों का जूते के लिए इंतजार खत्म नहीं हुआ है। शासन से आवंटित जूते कहीं ब्लाक संसाधन केंद्रों के गोदामों में डंप पड़ा है तो कहीं स्कूलों के कमरों की शोभा बढ़ा रहा है। वितरण न होने से बच्चे नंगे पांव मोहल्ला क्लास में पहुंच रहे हैं। जिम्मेदारों की दलील है कि शासन से प्राप्त जूते का सत्यापन एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी पूरी करेगी, तभी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में पंजीकृत बच्चों के लिए 4.8 लाख 226 जोड़ी जूते खरीदे गए हैं। प्रत्येक जोड़ी जूते पर 200 रुपये का भुगतान हुआ है। जूते की आपूर्ति करने वाली दिल्ली की फर्म मंजीत प्लास्टिक की ओर से 3.80 लाख 239 जूतों की आपूर्ति कर दी गई है। यह जूते ब्लाक संसाधन केंद्रों पर रखे गए हैं। निर्देश है कि संबंधित तहसील के एसडीएम, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के सत्यापन के बाद जूतों की आपूर्ति विद्यालयों को होगी, जहां से इसे बच्चों में वितरित किया जाएगा। जिम्मेदारों का दावा है कि 2.80 लाख जूतों का सत्यापन होने के बाद संबंधित विद्यालयों तक पहुंचा दिया गया है। बक्शा, बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज समेत कई अन्य विकास खंडों में कराई गई पड़ताल से पता चला कि आज भी वहां मोहल्ला क्लास में आने वाले छात्रों के पैर में जूते नहीं हैं। ऐसे छात्रों और उनके अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय से अभी तक उन्हें जूता मिला ही नहीं है। मजबूरन ठंड में भी बच्चे चप्पल पहन कर मोहल्ला क्लास में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रखवाली में लगी है 17 कर्मचारियों की ड़्यूटी
राजाबाजार। ब्लाक संसाधन केंद्र महराजगंज में रखे गए जूतों की रखवाली के लिए 17 कर्मचारियों की 12-12 घंटे के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। यहां जूतों की रखवाली के लिए अलग अलग विद्यालयों पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी 6 जनवरी से 14 जनवरी तक के लिए बाकायदा रोस्टर जारी किया गया है। ठंड से कांपते बच्चों में जूता वितरण के लिए फुर्सत नहीं है बल्कि जूतों की रखवाली के लिए 17 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 हजार अतिरिक्त जूतों की खरीद के लिए मांगी अनुमति
जौनपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र बक्शा के सभागार में रखे जूतों के ढेर में आग लगने से 17 हजार जूते जलकर राख हो गए। अब बक्शा ब्लाक के बच्चों में जूते वितरित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र भेजकर 17 हजार जूतों की दोबारा खरीद की अनुमति मांगी है। डायरेक्टर से अनुमति मिली तो फिर से खरीदारी कर बक्शा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्रों में जूते का वितरण किया जाएगा।

2.80 लाख जूतों का सत्यापन कर उसकी आपूर्ति विद्यालयों को कर दी गई है। जिन विद्यालयों पर जूते पहुंचा दिए गए हैं उन्हें शीघ्रता से बच्चों में वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी जूतों का भी सत्यापन कराकर जल्द वितरण करा दिया जाएगा। -प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed