फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five shops in quota suspended

कोटे की पांच दुकानें निलंबित

Thu, 13 Apr 2017 12:23 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 13 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five shops in quota suspended
राशनकार्ड - फोटो : अमर उजाला
 जिले के मीरगंज के सेमरी, रामपुर कला, करंजाकला के ढाल्हनपुर व हाजीपुर और बक्शा ब्लाक के मंगरेसर गांव के कोटे की दुकान बुधवार को निलंबित कर दी गई है। इन दुकानों को गांव के पास दूसरे गांव के दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है। मीरगंज:  एसडीएम मछलीशहर डा. विश्राम यादव ने पूर्ति निरीक्षक की जांच के बाद ग्राम सभा सेमरी व रामपुर कला गांव की दो कोटा की दुकानो को निरस्त कर दिया है। इन पर कई माह से खाद्यान नही बांटने का आरोप है। सेमरी गांव के लोगों ने कोटेदार की शिकायत लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था। जहां कोर्ट के आदेश पर कोटेदार व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच करने का निर्देश दिया। लेकिन मीरगंज पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नही किया है।
विज्ञापन


करंजाकला : ब्लाक के ढ़ाल्हनपुर व हाजीपुर गांव और बक्शा ब्लाक के मंगरेसर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर प्रियंका प्रिदर्शनी को विगत दिनों प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने की शिकायत किया था।  एसडीएम ने उक्त क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टरों को जांच करने का निर्देश दिया था। करंजाकला क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर संजय यादव ने ढ़ाल्हनपुर व हाजीपुर गांव में कोटे की दुकान पर पहुंचकर जांच किया। इस दौरान शिकायत सही पाया। जिस पर दोनों गांवों के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उक्त दोनों कोटे की दुकान को बगल के गांव से संबद्ध कर दिया है। इसी प्रकार बक्शा क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश ने मंगरेसर गांव के कोटे की दुकान पर जाकर शिकायत की जांच की। जांच के दौरान शिकायत सही पाया। जिस पर उक्त गांव के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उक्त कोटे की दुकान को पास के गांव से संबंद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed