फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five dead after house collapsed in Jaunpur up

Jaunpur News: जौनपुर में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, पांच लोगों की दबकर मौत, छह की हालत गंभीर

Fri, 22 Oct 2021 11:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Oct 2021 11:34 AM IST
सार

रात करीब एक बजे पांच लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है। हालांकि, इसके बाद भी मलबे में तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Five dead after house collapsed in Jaunpur up
बचाव कार्य... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार देर रात कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस दौरान कई लोग मलबे में दब गए। रात करीब एक बजे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोगों के घायल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है। हालांकि, इसके बाद भी मलबे में तलाश की जा रही है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
देर रात लगभग 11 बजे परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे तो वहीं कुछ लोग बैठकर बातें कर रहे थे कि इसी दौरान पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें चांदनी (18), शन्नो (55), गयासुद्दीन (17), मोहम्मद असाउददीन ( 19), हेरा( 10) व स्नेहा (12), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) व पड़ोस के अजीमुल्लाह (68) दब गए। स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन ने दबे लोगों को निकाल कर घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

जहां चिकित्सकों ने संजीदा पुत्री जमालुद्दीन, अजीमुल्ला पुत्र कतवारू, मोहम्मद कैफ पुत्र जमालुद्दीन, मोहम्मद सेफ पुत्र जमालुद्दीन व मिस्बाह पुत्री जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे।

हादसा होने के बाद जानकारी होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सीएमएस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 11 लोग घायल हुए थे। जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed