फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire raining from the sky, people are suffering

Jaunpur News: आसमान से बरस रही आग, लोग बेहाल

Tue, 20 Jun 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, people are suffering
जौनपुर। आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार की सुबह ही पारा 43 डिग्री पहुंच गया। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी के कारण कहीं भी किसी को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शुरू हुआ गर्मी का कहर शाम छह तक चला। लू के कारण लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जून माह के पहले दिन से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब सुबह दस बजे तक सूर्यदेव के तेवर को सहन करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय तो सड़कों पर निकले लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े झुलसाते रहे। सड़कों पर लोग पसीना पोछते नजर आए। पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान होते रहे। गर्मी के चलते रात में भी किसी को राहत नहीं मिल रही है। अब हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालयों और घरों में जहां लोग गर्मी से बचाव की कोशिश करते रहे, वहीं राहगीर भी धूप कम होने के इंतजार में नजर आए। दोपहर बाद हल्के बादल आसमान में आए लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed