{"_id":"5fa2eb1a8ebc3e9c0334136f","slug":"fire-on-sp-leader-in-electoral-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुुर: चुनावी रंजिश में सपा नेता पर किया फायर, पत्नी घायल, घर पर खाना खाते समय हुई वारदात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुुर: चुनावी रंजिश में सपा नेता पर किया फायर, पत्नी घायल, घर पर खाना खाते समय हुई वारदात
Wed, 04 Nov 2020 11:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के रैदासपुर गांव में बुधवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार बदमाशों की गोली से सपा नेता की पत्नी घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
रैदासपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश यादव चंदू सपा के बूथ प्रभारी हैं। बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी वक्त एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चंदू को लक्ष्य कर गोली चला दी। खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गए, जिससे उनके ठीक पीछे बैठी पत्नी मनीषा (35) के कंधे पर गोली लग गई।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। घायल मनीषा को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव के भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गोली लगने से महिला के घायल होने की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।