{"_id":"63597d6676de68555907472f","slug":"fire-in-clothes-shop-goods-worth-30-lakh-destroyed-jaunpur-news-vns680740950","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग, 30 लाख का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग, 30 लाख का सामान नष्ट
विज्ञापन
बदलापुर। दीपावली की रात सोमवार को कस्बे के श्री हनुमान मंदिर के पास कपड़े की दुकान में आग लग गई। इससे 30 लाख रुपये के कपड़े व सामान जलकर नष्ट होने का अनुमान है। बच्चों को निकालते समय दुकानदार व पत्नी झुलस गए। भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
बदलापुर कस्बा निवासी विवेक कुमार गुप्ता की कपड़े की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से में वह परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात में दीपावली पर दुकान में पूजा करने के बाद दीपक बुझाकर विवेक रात 12 बजे आवास में परिवार के साथ सोने चला गया। वह अपनी पत्नी गुड़िया गुप्ता (35), बेटे वैभव, विपुल, आदर्श, मनमोहन व मां रिटायर्ड शिक्षिका शांति देवी के साथ सो रहा था कि अचानक कमरा धुएं से भर गया। लोग घुटन महसूस करने लगे। कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर उनकी दुकान जल रही थी। बच्चों को घर से बाहर निकालते समय पति-पत्नी आग के लौ की चपेट में आने से झुलस गए। विवेक कुमार गुप्ता के मुताबिक आग के चपेट में आने से 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
डोभी। क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में सेनापुर रोड पर स्थित गिफ्ट कॉर्नर की दुकान में मंगलवार रात आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। कुसम्ही गांव निवासी राजकुमार गुप्ता उर्फ लाले व ममता गुप्ता सहारा बैंक से लोन लेकर गिफ्ट की दुकान खोली थीं। रात में दीपावली का पूजा पाठ करके दुकान बंद कर घर चले गए। इधर दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। पड़ोसी दुकानदारों ने उनको फोन से सूचना दी। जब तक पहुंचते दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है।