{"_id":"5ecaa5fb8ebc3e906f64b491","slug":"fire-from-the-roasting-sky-mercury-reached-47-jaunpur-news-vns5265640139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरस रही आसमान से आग, पारा 47 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरस रही आसमान से आग, पारा 47 पर पहुंचा
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी चरम पर पहुंच गई है। लिहाजा मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल रहे। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। इसके मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पशु पालन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर पशुओं की देखभाल के लिए सतर्कता बरतने को कहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम विशेषज्ञ पंकज जायसवाल ने बताया कि अम्फान तूफान के असर के बाद लू का प्रभाव बढ़ेगा। रविवार को दोपहर 2 से तीन के बीच गर्मी चरम पर थी। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब रहा। दिन न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। गर्म हवा के थपेड़े 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे। उन्होंने बताया कि 26 मई तक तेज लू चलने के आसार हैं। ऐसे में लोग पूरी सावधानी बरतें। घरों से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी या अन्य बचाव सामग्री साथ रखें। तला-भूना खाने से परहेज करते हुए लगातार पानी पीते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। उधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभ ी पशु पालक गर्म हवा और लू से पशुओं को बचाएं। गर्मी के चलते पशु की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। उचित देख-रेख एवं प्रबंधन नहीं होने पर पशु बीमार पड़ जाते हैं। पशुओं को सीधे धूप वाले स्थान में न रखे। चरने के लिए प्रात: एवं सायं काल ही छोड़ें। छप्पर, टीन शेड वाले स्थानों में रखे और रोशनदान, दरवाजा, खिड़कियों को टाट से ढक दें। टाट पर पानी का छिड़काव करते रहें। घर के बाहर छायादार स्थानों पर कटोरे मे पानी भरकर रख दें, जिससे अन्य पक्षी भी पानी पी सकें। गला घोंटू एक जीवाणुजनित रोग है। इसका प्रभाव जून से अगस्त तक रहता है। टीकाकरण मानसून आने से पूर्व अवश्य करवा लें। विभाग द्वारा घर-घर जाकर नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।