{"_id":"67c896732f60b66a6503fd48","slug":"fire-broke-out-in-shop-due-to-short-circuit-in-jaunpur-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, मालिक की आंखों के सामने जल गया पूरा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, मालिक की आंखों के सामने जल गया पूरा सामान
Wed, 05 Mar 2025 11:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:52 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक दुकान में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग से दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग को बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में बुधवार की देर रात अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ये है मामला
सरायख्वाजा के काजीबाजार निवासी आकाश गुप्ता का कोठवार बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह वह बुधवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया। कुछ देर बाद उसे फोन पर किसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आकाश आनन-फानन मौके पर पहुंचा। तब तक दुकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। शोरगुल के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काबू का लिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन