{"_id":"613668ad8ebc3ee52b415e01","slug":"fire-breaks-out-in-bus-full-of-passengers-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप
Tue, 07 Sep 2021 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:57 AM IST
सार
जौनपुर जिले के बजरंगनगर बाजार चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, यात्री बाल-बाल बच गए। बस में 32 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आजमगढ़ के जिला मुख्यालय से सवारी लेकर वाराणसी जा रही रोडवेज की एक बस में सोमवार की शाम करीब 4 बजे जौनपुर जिले के बजरंगनगर के पास अचानक आग लग गई। चालक की तत्परता से बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। दूसरी बस से सभी यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ रोडवेज से एक बस यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। बस जौनपुर जिले के बजरंगनगर बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक शार्ट सर्किट के चलते इंजन में आग लग गई। पूरे बस में धुआं भर गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
चालक अंमित पांडेय ने तत्परता दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगा कर बस को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाल दिया। पानी आदि डाल कर बस के इंजन में लगी आग बुझाई गई। इसके पश्चात चालक व परिचालक ने दूसरी बस से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन