फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fines on those who dump garbage in the river

नदी-पोखरों में कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना...

Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fines on those who dump garbage in the river
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन समिति की बैठक हुई। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के संचालन और एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशनों, विश्वविद्यालय, बस स्टेशन पर एकत्रित कुडे़ के निस्तारण और साफ सफाई के लिए संबंधित को नोटिस दिए जाएं। नहरों में सालिड वेस्ट प्रवाहित करने वालों का चिह्नांकन कर जुर्माना लगाया जाए। तालाबों में सालिड वेस्ट न डालने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शासकीय भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की संरचनाएं निर्मित कराएं। सीएमओ को जिले के सभी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने को कहा। निजी अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण न करने पर कार्रवाई के लिए कहा। बायो मेडिकल वेस्ट उठाकर ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीआरएस लगवाने के निर्देश दिए। अवैध अस्पतालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने को कहा। गोमती नदी के किनारें हुए अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर तत्काल हटवाने के लिए ईओ को निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ गौरव वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव, सभी ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed