फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fine imposed on 100 shopkeepers, 20 kg of banned polythene seized

100 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना,जब्त किया गया 20 किलो प्रतिबंधित पालीथिन

Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fine imposed on 100 shopkeepers, 20 kg of banned polythene seized
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से सोमवार को शहर के कोतवाली से लेकर सब्जीमंडी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क की पटरियों व फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। 100 दुकानदारों के विरूद्घ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। वहीं 20 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथिन बरामद किया गया।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में जाम लगाना तो आम बात है। सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते हर समय शहर जाम से जकड़ा रहता है। लोग जाम में घंटो फंसने के बाद ही निकल पाते हैं। वहीं समय से काम भी नहीं कर पाते हैं, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। कारण सड़क की पटरियों पर कोई चबूतरा बनाकर व तख्त रख तो कोई ठेला ट्राली लगाकर कब्जा किया हुआ है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों ने सोमवार को सड़कों और फुटपाथों पर से अतिक्रमण हटवाया। उनके ओर से शहर के कोतवाली से लेकर सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही 100 दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। वहीं सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण नहीं करने और नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू ने बताया कि सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए फिर अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटवाने वालों में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र,शहर कोतवाल सतीश सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed