फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting in a wedding party, one dead

Jaunpur News: घराती-बराती में मारपीट, एक की मौत

Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fighting in a wedding party, one dead
जिले की सीमा से सटे प्रयागराज जिले के सरायममरेज थानाक्षेत्र के भुलेंद्र गांव में शनिवार की रात आई बरात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक घराती की मौत हो गई। घटना के बाद रात में ही बराती भाग निकले। कुछ को घरातियों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को छुड़वाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जंघई चौकी के तहत भूलेंद्र गांव में शनिवार को भदोही जिले के महबूबपुर कुकरौठी के श्रवण कुमार गौतम के लड़के विक्की की राजनारायण गौतम की लड़की रेशम से शादी के लिए बरात आई थी। रात 11 बजे बरात में खाना खाने के दौरान बरातियों की तरफ से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसमें वधू पक्ष के पप्पू गौतम (55) के सिर में चोट लग गई। इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जंघई पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को सरायममरेज थाना ले गई।
विज्ञापन

सरायममरेज थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed