{"_id":"680fcd7129e6c9cd100fa194","slug":"fight-for-not-serving-hot-samosas-4-banned-for-disturbing-peace-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-133482-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गरम समोसा न देने पर मारपीट, शांतिभंग में 4 पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गरम समोसा न देने पर मारपीट, शांतिभंग में 4 पाबंद
विज्ञापन
सिरकोनी। कबूलपुर बाजार में सोमवार की दोपहर दुकानदार द्वारा गर्म समोसा देने पर विवाद कर रहे चार लोगों को जफराबाद थाना पुलिस ने शांतभंग में पाबंद कर चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी कन्हैया यादव की कबूलपुर बाजार में चाय-समोसे की दुकान है। नीलकंठपुर गांव निवासी दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि गर्म समोसा न देने पर दुकानदार और ग्राहक में मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि कन्हैया लाल यादव, आजाद यादव, विनोद चौहान, दीपक चौहान जलालपुर को गिरफ्तार कर सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
मारपीट में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज-बक्शा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इंडेन गैस एजेंसी हरबसपुर गांव के पास रविवार रात में पीछे से पहुंचे बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने बरात से लौट रहे युवकों की पिटाई कर दी।। पुलिस दो नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव निवासी श्रवण कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि बीते 25 अप्रैल को गांव से एक बरात चक गोपालपुर सरायख्वाजा गई थी। लौटते समय रात 11:15 बजे उक्त एजेंसी हरवसपुर के पास पीछे से पहुंचे 2 मोटर साइकिल से आकाश यादव व आर्यन निवासी मोइनपुर चकिया थाना सरायख्वाजा तथा दो अज्ञात लोगों ने रोककर मुझे व मेरे साथी कुलदीप कुमार व मोहम्मद याहिया, अब्बूशाद उटरूखुर्द थाना बक्शा निवासी को गाली-गलौच देते हुए लाठी-डंडे से पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
मारपीट करने पर में 9 घायल, केस दर्ज-मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के दियांवा गांव में रविवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों में नौ लोग घायल हो गए। इसमें चार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक युवक ने दूसरे पक्ष के परिवार के एक सदस्य की फोटो इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर दी। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से चंद्रमा मिश्र, सागर, रिंकू, अनिरुद्ध, अभीषेक शुक्ल, वेद प्रकाश, मनीष, शिवप्रकाश, सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से रिंकू, अभिषेक, मनीष और सत्यम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि आपसी रंजिश में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।