फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father's day celebrated by helping the victims of Bhadethi scandal

भदेठी कांड के पीड़ितों की मदद कर मनाया फादर्स-डे

Sun, 21 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Father's day celebrated by helping the victims of Bhadethi scandal
भदेठी गांव में पीड़ित परिवारों के बीच खिलौने व सहायता प्रदान करते पिता दिलीप व पुत्र प्रिंस राय। - फोटो : JAUNPUR
पिता को गिफ्ट और शुभकामनाएं देकर फादर्स-डे तो सभी ने मनाया होगा, मगर प्रिंस राय ने इस दिवस को यादगार बना दिया। पिता को गिफ्ट देने की बजाए पिता के साथ भदेठी की दलित बस्ती में पहुंचकर उन परिवारों को मदद पहुंचाई, जिनका पिछले दिनों आगजनी में सब कुछ तबाह हो गया था। पीड़ित परिवारों को नकदी और राशन उपलब्ध कराने के साथ ही पांच जुलाई को होने वाली एक बेटी की शादी के लिए भी एक लाख रुपये की मदद की घोषणा की।
विज्ञापन

बच्चों के बीच विवाद को लेकर भदेठी गांव में दस दिन पूर्व दो वर्गों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष की ओर से अनुसूचित जाति की बस्ती में घुसकर आग लगा दी गई। इससे कई परिवारों के मकान जल गए। वह बेघर हो गए हैं। सरकार की ओर सात परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। आगजनी के शिकार इन परिवारों की घर-गृहस्थी के अन्य सामान भी जल गए हैं। सिकरारा के डमरुआ निवासी 18 वर्षीय प्रिंस राय का रविवार को जन्मदिन था। संयोग से इसी दिन फादर्स-डे भी था।
विज्ञापन

लिहाजा प्रिंस अपने पिता दिलीप राय बलवानी के साथ भदेठी पहुंच गए। अपने जन्मदिन पर बस्ती के बच्चों में खिलौने बांटे। प्रत्येक परिवार को पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता भी उपलब्ध कराई। इस दौरान बस्ती के फिरतू राम की पुत्री की पांच जुलाई हो शादी की जानकारी मिली। पिता का कहना था कि आग में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सभी सामान नष्ट हो गया। इस पर दिलीप ने बेटी की शादी के लिए एक लाख की मदद की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed