फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fatehgarh young engineer murdered in Odisha

फतेहगढ़ के युवा इंजीनियर की ओड़िसा में हत्या

Tue, 23 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh young engineer murdered in Odisha
खुटहन। थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव निवासी युवा इंजीनियर की ओडिसा में हत्या से गांव में मातम छा गया है। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। एकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी दानबहादुर सिंह का पुत्र दिव्यांश सिंह उफ़ॱर टिंकू (26) ओडिसा की एक कंपनी में इंजीनियर के रूप में पिछले तीन वर्षों से सेवारत था। सोमवार को वहां एक ऑटो चालक से विवाद के बाद लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दिव्यांश की हत्या कर दी। खबर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। मंगलवार को शव गांव पहुंचा। इकलौते पुत्र का शव देख मां रेनू सिंह रोते-रोते बेहाल हो गईं। पिता दानबहादुर जवान बेटे को खोने के गम में धाडे़ं मारकर बिलख रहे हैं। दादा राम बहाल सिंह की बूढ़ी आंखें पथरा सी गई। स्वजनो के करूण विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed