फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers are not disappointed with the Government 's

किसान निराश न हों सरकार उनके साथ है

Thu, 07 May 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 07 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not disappointed with the Government 's
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा किसान निराश न हों सरकार उनके साथ है। बेमौसम बारिश से कृषि को भारी नुकसान हुआ है। सरकार किसानों के दर्द को बखूबी महसूस करती है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक खेती को अपना कर किसान अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अगली खेती के लिए किसानों को छूट पर अच्छी प्रजाति के बीज दिए जाएंगे। इसके लिए अफसरों को भी उन्होंने निर्देश दिया कि वे किसानों का सहयोग करें।
विज्ञापन


बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग  से मुख्यमंत्री किसानों को संबोधित कर रहे थे। एनआईसी भवन के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में डीएम समेत जिले के कई अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मुख्यालय स्थित एनआईसी भवन में मुख्यमंत्री के साथ  मौजूद प्रदेश के जानेमाने कृषि वैज्ञानिकों ने भी किसानों को लाभकारी खेती के टिप्स दिए।

सीएम ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक अधिकारियों से मिलकर किसानों की समस्या को हल करें। कृषि वैज्ञानिकों  ने किसानों को खरीफ  में धान और उन्नतशील खेती के बारे में जानकारी दी।


वैज्ञानिकों ने कहा कि इस साल बारिश अधिक होगी इस नाते उसके अनुसार ही बीज का चयन करें। संचालन प्रमुख सचिव कृषि ने किया।

मुख्य सचिव कृषि एवं कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। किसानों को खेती से पहले मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी गई।

 कांफ्रेंसिंग हाल में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, डीडी एजी अशोक उपाध्याय के अलावा जिले के प्रगतिशील किसान अभिमन्यु राय, उमानाथ यादव, श्रीमती दुर्गा मौर्या, प्रेमचंद्र मौर्य, अशोक कुमार सिंह समेत कई अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed