फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fake IAS officer arrested by Jaunpur police he used to call himself relative of ACS Home

यूपी: जौनपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी आईएएस अधिकारी, खुद को एसीएस होम का बताता था रिश्तेदार, ऐसे खुली पोल

Thu, 03 Feb 2022 02:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 02:02 PM IST
सार

जौनपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी की लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से लैपटॉप,आईपैड और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Fake IAS officer arrested by Jaunpur police he used to call himself relative of ACS Home
पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वह खुद को एसीएस होम का रिश्तेदार बता कर अधिकारियों पर दबाव बनाता था। पुलिस ने उसके पास से लखनऊ के एक इंजीनियर के नाम से दर्ज लाल-नीली बत्ती लगी कार के साथ ही लैपटॉप,आईपैड और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


एसपी सिटी  डा. संजय कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा बुधवार की रात रसूलाबाद तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौकिया धाम की तरफ से आ रही लाल-नीली बत्ती लगी एस-क्रॉस गाड़ी नंबर यूपी-32-बीजी-6626 को रोका गया।
विज्ञापन


वाहन चालक ने स्वयं को एसीएस होम का रिश्तेदार बताते हुए पुलिस को अपने प्रभाव मे लेना चाहा। उक्त व्यक्ति का व्यवहार संदिग्ध लगा। शक होने पर पुलिस ने ई-चालान एप के माध्यम से गाड़ी के नंबर को चेक किया तो उसकी कलई खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लगा रखा था फर्जी नंबर प्लेट

Fake IAS officer arrested by Jaunpur police he used to call himself relative of ACS Home
आरोपी के पास से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

कार के रजिस्ट्रेशन पेपर पर मालिक का नाम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लखनऊ डिवीजन, शारदा कैनाल प्रदर्शित हुआ। साथ ही कार स्विफ्ट डिजायर होना अंकित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे तो वह कतराने लगा। जिसपर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम हिमाशु कन्नौजिया पुत्र गुलाब कन्नौजिया निवासी भेटावर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर बताया। 

फन कॉल एप से ऐसे करता था काम

एएसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार हिमांशु कन्नौजिया ने बताया कि खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताने के लिए कार में कूटरचित सरकारी नम्बर प्लेट लगाया है। लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल फोन के बारे मे पूछने पर बताया कि अपने मोबाइल में फन कॉल एप के जरिए एसीएस होम के नंबर से प्रशासनिक अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर कॉल करता था।

सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर करता था उगाही

सामने वाले अधिकारी को वह खुद को एसीएस होम बताता था, फिर जायज-नाजायज काम करवाने के लिए दबाव बनाता था। इसी एप के माध्यम से वह विभिन्न पुलिस अधिकारियों व अन्य लोगों को कॉल करके उनके संबंधितों की सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed