फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Expressed displeasure over non-procurement of wheat

गेहूं खरीद नहीं होने पर जताया रोष, शीघ्र खरीदने की मांग

Wed, 09 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over non-procurement of wheat
स्थानीय मंडी समिति में किसानों का गेहूं नहीं खरीदे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के लोगों बुधवार को धरना दिया। यूनियन के लोगों ने किसानों से गेहूं खरीदने की मांग की। साथ ही डीएम को संबोधित दो सूत्री मांग पत्र क्षेत्रीय वितरण अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि जब किसान अपना गेहूं बेचने क्रय केंद्र पर जाते हैं तो उन्हें टोकन का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। इसके चलते किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच पाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण मुंगराबादशाहपुर मंडी समिति है। जहां गेहूं की खरीद बंद हैं। इसके चलते किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम में गेहूं बेचने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने मुगराबादशाहपुर मंडी समिति की जांच कराने और किसानों की गेहूं अविलंब खरीदने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम, धर्मराज पटेल, चंद बली, कृष्णा सिंह, रीता सिंह, रहीम, लालमणि, खलील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed