फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Examination centers verification incomplete, just 48 hours chance

परीक्षा केंद्रों का सत्यापन अधूरा, बस 48 घंटे का मौका

Thu, 24 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Examination centers verification incomplete, just 48 hours chance
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। यह रिपोर्ट 26 दिसंबर से पहले बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की जानी है लेकिन तहसीलों से रिपोर्ट न आने से विभाग पशोपेश में है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाने के लिए जिले के 541 विद्यालयों ने आवेदन किया है। इन विद्यालयों में बोर्ड के मानकों का सत्यापन तहसील स्तर पर एसडीएम के माध्यम से कराया जा रहा है। इस बार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्ड, बाउंड्री, पेयजल, जनरेटर की सुविधा के साथ ही मुख्य मार्ग पर होना भी अनिवार्य किया गया है। सत्यापन की यह रिपोर्ट 26 दिसंबर तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर देनी है। कुछ ब्लाकों मे अब तक सत्यापन का कार्य काफी बकाया है। इसे पूरा होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं। हालांकि विभागीय अफसर इसे तय समय में पूर करने का दावा कर रहे हैं। प्रभारी डीआईओएस व बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। तय तिथि तक रिपोर्ट बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed